गुजरात

Breaking : यहां उलट-पलट गई पूरी ब्यूरोक्रेसी .. एक दर्जन कलेक्टर समेत 72 IAS अफसरों का तबादला, दिग्गज अफसरों को भी छोड़नी पड़ेगी कुर्सी

गांधीनगर : गुजरात में भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाले सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। कल देर रात 72 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर और नई जगहों पर पोस्टिंग के आदेश जारी कर राज्य की प्रशासनिक ढांचें बड़ा बदलाव किया है। इन तबादलों में कई जिला कलेक्टर, नगर आयुक्त और विभिन्न सरकारी निगमों के उच्च अधिकारी शामिल हैं। नए पदाधिकारियों और अधिकारियों को स्थानीय स्वशासन संस्थानों में विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार ने इन तबादलों में स्थानीय स्वशासन संस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया है। नवगठित नगर निगमों, जिला पंचायतों और नगरपालिकाओं में नए पदाधिकारियों के साथ-साथ नए सक्षम अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों की मानें तो सरकार ने यह रणनीतिक बदलाव इसलिए किया गया है ताकि विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक शीघ्रता से पहुंच सके। इस क्रम में, जामनगर नगर निगम आयुक्त डी.एन. मोदी का तबादला गांधीनगर विकास आयुक्त के रूप में किया गया है।

अहमदाबाद कलेक्टर सुजीत कुमार को राज्य कर का विशेष आयुक्त नियुक्त किया गया है। सूरत कलेक्टर डॉ. सौरभ परधी को नागरिक आपूर्ति विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि भरूच कलेक्टर गौरांग मकवाना को गुजरात ऊर्जा विकास एजेंसी (जीईडीए) के निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है।

What's your reaction?

Related Posts

चुनाव हारते ही बौखलाए नेताजी! तलवार लहराकर लोगों को दी ये खुली चुनौती, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

भरूच : गुजरात के भरूच जिले में चुनावी राजनीति के बाद एक बेहद चौंकाने वाला मामला…

1 of 2