Uttar Pradesh

देवर ने अपनी ही भाभी का किया …. ये हाल, …. इस बात को लेकर था नाराज, चार महीने पहले ही हुई थी महिला की शादी

मथुरा : मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने रंजिश के चलते अपनी भाभी की कथित रूप से गला काटकर हत्या कर दी और फिर अपना भी गला काटने की कोशिश की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि यह घटना बाघई कटैलिया गांव की है। रविवार सुबह दीपक (23) नामक युवक ने अपनी भाभी करिश्मा (20) की गला काटकर हत्या कर दी और ब्लेड से अपना भी गला काटने का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बात को लेकर था नाराज

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि करिश्मा की शादी दीपक के बड़े भाई प्रमोद से चार महीने पहले ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुई थी। उस कार्यक्रम में दीपक भी गया था। साथ ही करिश्मा की बहन भी मौजूद थी। करिश्मा ने तो प्रमोद को पसंद कर लिया था लेकिन उसकी बहन ने दीपक को नकार दिया था। दीपक को इसी बात की टीस थी और वह अपनी भाभी से रंजिश रखने लगा।

कुमार ने बताया, “रविवार सुबह वह किसी बात पर अपनी भाभी से नाराज हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने धारदार हथियार से करिश्मा का गला काट दिया। उसे तड़पता देख वह भी डर गया और उसने ब्लेड से अपना भी गला काटने का प्रयास किया।”

अस्पताल ले जाते ही महिला ने तोड़ा दम

अधिकारी ने बताया कि परिजन तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। थोड़ी ही देर बाद करिश्मा की मृत्यु हो गई। दीपक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जांच में पुलिस को सुबूत मिटाने के प्रयास करने के प्रमाण मिले है। कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर हत्या तथा सुबूत मिटाने के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

What's your reaction?

Related Posts

Love Story : अपने ही भतीजे के प्यार में पागल हुई चाची, बनाना चाहती थी पति, नहीं हुआ कंट्रोल तो उठाया ये कदम

गोरखपुर : समाज में रिश्तों की खास मिठास और अहमियत है। इन्हीं रिश्तों में से होता…

Viral News : खुल गया ‘केंचुली कांड’ का सच नागिन बनकर गायब हुई लड़की आई सामने,अब VIDEO में सामने आई सच्चाई

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक युवती के अचानक गायब होने के बाद…

बेटियों की शादी के लिए पैसों की टेंशन खत्म, अब इतने लाख रुपए देगी सरकार, किए गए और भी कई बड़े ऐलान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से बुधवार को पेश किए गए बजट में कई ऐलान…

Social Media : सोशल मीडिया का प्यार पड़ा भारी, पति-बच्चे को छोड़ जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से सोशल मीडिया प्रेम का एक चौंकाने वाला मामला…

1 of 16