सोशल मीडिया

‘इस जन्म में अंधी है अगले जन्म में भी अंधी ही बनेगी’ भाजपा नेत्री ने नेत्रहीन युवती के साथ की बदसलूकी, देखे वायरल वीडियो

जबलपुर : मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं के तारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। पहले धाकड़, फिर मंत्री प्रतिमा बागरी का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वहीं, अब जबलपुर की महिला नेत्री अंजू भार्गव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला नेत्री नेत्रहीन युवती की पिटाई करते हुए नजर आ रही है। अंजू भार्गव का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारे में बवाल मचा हुआ है। इतना ही नहीं विपक्ष ने तो अंजू भार्गव के खिलाफ कोर्ट तक जाने की बात कह डाली है।

अगले जन्म में भी अंधी ही बनेगी: अंजू भार्गव

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंजू भार्गव एक युवती के मुंह को दबाती और अपशब्द कहती है। अंजू ने कहा कि ”तू इस जन्म में अंधी बनी है। अगले जन्म में भी अंधी ही बनेगी। मांग में सिंदूर भरती है और बच्ची को क्रिश्चियनों के बीच क्या कराने लेकर आती है।” अंजू भार्गव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इस पर देशभर से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है।

कांग्रेस ने कही कोर्ट जाने की बात

इस मामले को लेकर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्वीट किया है। जिसमें लिखा, ‘इस वीडियो में दृष्टिहीन लड़की के साथ मारपीट कर रही महिला जबलपुर में BJP की उप जिलाध्यक्ष अंजू भार्गव हैं। ऐसे असभ्य और असामाजिक तत्वों का समाज से बहिष्कार किया जाना चाहिए। भाजपा के ये संस्कार शर्मनाक हैं।’

धर्मांतरण को लेकर हंगामा

दरअसल, शनिवार (20 दिसंबर) को एक चर्च मे अचानक ही बड़ी संख्या में हिंदू कार्यकर्ता पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि यहां पर ब्लाइंड छात्र-छात्राओं को लाकर धर्मांतरण करवाया जा रहा है। इसके बाद यहां पर दोनों ही पक्षों के बीच जमकर विवाद भी हुआ। इसी कार्यक्रम में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिला महामंत्री अंजू भार्गव भी शामिल हुई थीं।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव चर्च के अंदर घुस गई, जहां पर कि बच्चों के साथ एक दिव्यांग महिला भी बैठी हुई थी। उसी से विवाद हुआ था। वहीं, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था कि हवाबाग काॅलेज में ब्लाइंड बच्चों को लाया गया है, उनका ब्रेनवाॅश किया जा रहा है। ब्लाइंड बच्चों को बिना अनुमति के खाने-पीने की लालच देकर चर्च के एक कार्यक्रम में लाया गया।

देखे पूरा वीडियो

What's your reaction?

Related Posts

न्यू ईयर का जश्न मामत में बदला बार में हुआ भीषण विस्फोट …. कई लोगों के मारे जाने की खबर देखे पूरा वीडियो

स्विट्जरलैंड : स्विट्जरलैंड में नये साल का जश्न मातम में तब्दील हो गया। यहां के…

1 of 16