मध्य प्रदेश

मासूम से रेप के बाद CCTV में कैद हुआ दरिंदा ‘सलमान’, बेख़ौफ़ होकर कर रहा था ये काम, लोग पकड़ने दौड़े तो जंगल में भागा, देखें वीडियो

रायसेन : रायसेन जिले में 6 साल की मासूम से हुए रेप मामले के आरोपी सलमान का वारदात के बाद का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में आरोपी पांजरा जोड़ इलाके की एक दुकान पर बेख़ौफ़ होकर सिगरेट खरीदते हुए नजर आ रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी सलमान

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पहचानते ही उसे पकड़ने दौड़े लेकिन आरोपी मौके से तेजी से जंगल की ओर भाग गया। पुलिस अब इस फुटेज का इस्तेमाल आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी में कर रही है। बता दें कि रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की मासूम के साथ हुए रेप के मामले के विरोध में आज एक बार फिर लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना के विरोध में गौहरगंज, मंडदीप और औबैदुल्लागंज में निजी स्कूल बंद रहे। वहीं मंडी में नीलामी स्थगित रही और बाजार भी बंद रहे।

रायसेन की मासूम से रेप

सकल हिंदू समाज के बैनर तले बुलाए गए बंद का समर्थन व्यापारिक संगठनों के साथ-साथ विहिप और बजरंग दल जैसे संगठन भी कर रहे हैं। धरने पर बैठे लोगों ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग की है। गौहरगंज थाने में पांच दिन से धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी को फांसी दी जाए और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

What's your reaction?

Related Posts

Viral News : होमवर्क नहीं करने पर छात्रों को अर्धनग्न कर खड़ा करने का मामला, स्कूल प्रिंसिपल समेत तीन बर्खास्त

मध्यप्रदेश : शिक्षा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां जाता खेड़ा के…

1 of 22