Raigarh

CG News : जेल में बंदी की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांग, रिश्वत लेकर

रायगढ़ : जिला जेल में निरुद्ध एक बंदी की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक संजय बघेल की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस एवं जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। घटना को लेकर जिले में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, संजय बघेल को तीन दिन पहले अवैध शराब से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल में रहते हुए उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

हालांकि परिजनों का आरोप है कि संजय की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि जेल के भीतर मारपीट के कारण हुई है। मृतक के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मामले में एक व्यक्ति को कथित रूप से रिश्वत लेकर छोड़ दिया गया, जबकि संजय को जेल भेजा गया था। उन्होंने संबंधित हवालदार और जेलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की।

वहीं जिला अस्पताल परिसर में भी भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि मृतक का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कराया जाएगा, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों का कहना है कि जब तक मामले की न्यायिक जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

CG Breaking : डेम में हाथी शावक की डूबने से मृत्यु जानकारी मिलते ही वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ….

रायगढ़ : धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत सिंघीझाप स्थित घोघरा डेम में…

1 of 9