Bilashpur

छत्तीसगढ़ वासी हो जाए सावधान!… कहीं आप भी इस पोल्ट्री फार्म से तो नहीं मंगाते चिकन, पड़ जाएंगे लेने के देने, जानें क्या है मामला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकारी पोल्ट्री फार्म शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र कोनी में बड़ी संख्या में मुर्गा और मुर्गियों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 4 हजार से ज्यादा मुर्गा-मुर्गियों की संदिग्ध मौत हो गई है। एक साथ हुई इतनी मौतों से पशु पालन विभाग में हड़कंप मच गया है। बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है।

राज्य स्तरीय टीम ने शुरू की जांच

इधर, मामले की जांच शुरू हो गई है। राज्य स्तरीय टीम ने जांच के लिए मौके से बर्ड, पानी और सिरम सैंपल लेकर लैब भेज दिया है। मृत मुर्गा और मुर्गियों को डिस्पोज करने के साथ पूरे प्रक्षेत्र को सेनेटाइज किया जा रहा है। बताया जा रहा है, कुक्कुट पालन केंद्र में 10 हजार से ज्यादा मुर्गा और मुर्गियों के पालन पोषण का काम किया जाता है। ऐसे में बाकि बचे पक्षियों में भी वायरस फैलने व मौत का खतरा मंडरा रहा है। बहरहाल, पशु विभाग अलर्ट हो गया है। सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मुर्गा और मुर्गियों के मौत का असल कारण सामने आ सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 25