Job - Nokari

5 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होगा आवेदन, जानिए विषयवार रिक्त पद

नई दिल्ली : शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, सरकार ने सरकारी स्कूलों में टीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत गणित, अंग्रेजी, एसएसटी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू समेत विभिन्न विषयों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। वहीं आवेदन करने की आखिरी तिथि 17 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन करना है।

जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली टीजीटी टीचर की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या मास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके अलावा बीएड की डिग्री/B.El.E.D, B.Sc.B.Ed, B.A.B.Ed की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही सीटीईटी पास होना भी जरूरी है। योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

टीजीटी की वैकेंसी

1टीजीटी (गणित) – पुरुष744
2टीजीटी (गणित) – महिला376
3टीजीटी (अंग्रेज़ी) – पुरुष869
4टीजीटी (अंग्रेज़ी) – महिला104
5टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) – पुरुष310
6टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) – महिला92
7टीजीटी (प्राकृतिक विज्ञान) – पुरुष630
8टीजीटी (प्राकृतिक विज्ञान) – महिला502
9टीजीटी (हिंदी) – पुरुष420
10टीजीटी (हिंदी) – महिला136
11टीजीटी (संस्कृत) – पुरुष342
12टीजीटी (संस्कृत) – महिला416
13टीजीटी (उर्दू) – पुरुष45
14टीजीटी (उर्दू) – महिला116
15टीजीटी (पंजाबी) – पुरुष67
16टीजीटी (पंजाबी) – महिला160
17ड्रॉइंग शिक्षक15
18विशेष शिक्षा शिक्षक (NDMC)2

आवेदन शुल्क

दिल्ली में टीजीटी के पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांगजनों और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

What's your reaction?

Related Posts

Sarkari Nokari : नौकरी का शानदार मौका, असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है।…

1 of 5