Job - Nokari

CG Job Alert : 100 से अधिक पदों पर भर्ती, सिर्फ इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, जानिये कितनी मिलेगी सैलरी

रायपुर : जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 23 मार्च को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी और 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस रोजगार मेले में प्रमुख रूप से Vodafone Idea Limited द्वारा अर्बन प्रमोटर (महिला एवं पुरुष) के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और स्नातक/स्नातकोत्तर निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 रुपये से 20,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। कंपनी द्वारा यह भर्ती शहरी क्षेत्रों में अपने सेवाओं के प्रचार-प्रसार और ग्राहक विस्तार के उद्देश्य से की जा रही है। इसके अलावा, पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 10,000 रुपये से 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इस प्रकार यह प्लेसमेंट कैंप अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं के लिए अवसर प्रदान कर रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्रों की छायाप्रति लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

इसके साथ ही, इस प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है। बिना पंजीकरण के किसी भी अभ्यर्थी को कैंप में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के रोजगार मेलों से स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं और निजी क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ती है।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 6