नई दिल्लीः नए साल आने में महज 15 शेष रह गए हैं। जिसके बाद साल 2026 का आगाज होगा। साल 2026 लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आ रही है। आगामी वर्ष में सभी सरकारी कार्यालयों को नौ बार तीन-तीन दिनों का लंबा अवकाश मिलने जा रहा है। इसका लाभ कर्मचारी परिवार या दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के लिए आसानी से उठा सकेंगे। यह अवकाश उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के लिए लागू होगा।
सार्वजनिक अवकाश
उत्तर प्रदेश शासन की ओर से घोषित 24 सार्वजनिक अवकाशों में छह अवकाश शुक्रवार और तीन अवकाश सोमवार को पड़ रहे हैं। जिससे स्वचालित रूप से तीन दिन का लंबा वीकेंड बन जाएगा। वहीं, छह दिवसीय कार्यप्रणाली वाले कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों को भी साल में छह बार लगातार दो दिन का अवकाश मिलेगा। जारी सूची के अनुसार मार्च का महीना सबसे अधिक छुट्टियां लेकर आ रहा है। इस महीने पांच सार्वजनिक अवकाश और पांच रविवार पड़ेंगे, जिससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
जनवरी से दिसंबर 2026 तक प्रमुख सार्वजनिक अवकाश
3 जनवरी (शनिवार) – हजरत अली जन्मदिन
26 जनवरी (सोमवार) – गणतंत्र दिवस
15 फरवरी (रविवार) – महाशिवरात्रि
2 मार्च (सोमवार) – होलिका दहन
4 मार्च (बुधवार) – होली
21 मार्च (शनिवार) – ईद-उल-फितर
26 मार्च (गुरुवार) – राम नवमी
31 मार्च (मंगलवार) – महावीर जयंती
3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे
14 अप्रैल (मंगलवार) – बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
1 मई (शुक्रवार) – बुद्ध पूर्णिमा
27 मई (बुधवार) – बकरीद
26 जून (गुरुवार) – मोहम्मद साहब का पर्व मोहर्रम
15 अगस्त (शनिवार) – स्वतंत्रता दिवस
26 अगस्त (बुधवार) – ईद-ए-मिलाद
28 अगस्त (शुक्रवार) – रक्षाबंधन
4 सितंबर (शुक्रवार) – जन्माष्टमी
2 अक्टूबर (शुक्रवार) – गांधी जयंती
20 अक्टूबर (मंगलवार) – दशहरा/विजयदशमी
8 नवंबर (रविवार) – दीपावली
9 नवंबर (सोमवार) – गोवर्धन पूजा
11 नवंबर (बुधवार) – भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती
24 नवंबर (मंगलवार) – गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर (शुक्रवार) – क्रिसमस डे






















