नई दिल्ली

पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया ईंधन का नया रेट, पीएम मोदी की अपील के बाद बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की कीमत? आरबीआई ने भी दिए बड़े संकेत

नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की किल्लत अब वैश्विक संकट बनने लगा है। दुनिया के कई देशों के पास महज 1 महीने का भी स्टॉक नहीं है। ऐसे में कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है। पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में तो लॉकडाउन जैसे हालत बन चुके हैं, यहां सरकार ने वर्क फ्रॉम होम पैटर्न लागू करना शुरू कर दिया है। वहीं, भारत में भी पीएम मोदी ने इस संकट से उबरने के लिए कई कड़े कदम उठाने की अपील की है। इन सब के बीच भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने 14 मई 2026 का पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है।

पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी

पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी नए रेट के अनुसार पेट्रोल की कीमत नई दिल्ली ₹94.77 कोलकाता ₹105.45 मुंबई ₹103.54 चेन्नई ₹100.80 गुड़गांव ₹95.30 नोएडा ₹94.74 बेंगलुरु ₹102.96 भुवनेश्वर ₹100.97 चंडीगढ़ ₹94.30 हैदराबाद ₹107.50 जयपुर ₹105.03 लखनऊ ₹94.73 पटना ₹105.54 तिरुवनंतपुरम ₹107.38 रुपए प्रति लीटर है।

बढ़ सकते हैं ईंधन के दाम

वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा है कि अगर पश्चिम एशिया संकट लंबे समय तक जारी रहता है, तो सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं। मल्होत्रा ​​ने स्विट्जरलैंड में मंगलवार को एक सम्मेलन में कहा कि सरकार वित्तीय मामलों में काफी सजग रही है और राजकोषीय मजबूती के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। पश्चिम एशिया संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी ने तेल और गैस की आपूर्ति को बाधित कर दिया है। इससे ऊर्जा की कीमतें बढ़ गई हैं।

आरबीआई गवर्नर ने दिए संकेत

उन्होंने कहा कि भारत ऊर्जा और उर्वरकों के आयात पर अत्यधिक निर्भर है और मौजूदा व्यवधानों का असर भारत पर पड़ना शुरू हो गया है।आरबीआई गवर्नर ने संकट का जिक्र करते हुए कहा कि अगर यह लंबे समय तक जारी रहता है तो ‘‘सरकार वास्तव में इन मूल्य वृद्धि का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाल सकती है। यह सिर्फ समय की बात है।’’ सरकार ने 28 फरवरी को शुरू हुए पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में वृद्धि नहीं की है।

पीएम मोदी ने की थी देशवासियों से अपील

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ऊर्जा संकट की गंभीरता को समझते हुए कुछ कड़े कदम उठाने और आदतों में बदलाव करने का आग्रह किया है। उन्होंने नागरिकों से पेट्रोल-डीजल को सावधानी से खर्च करने और बर्बादी रोकने की अपील की है। पीएम ने गैर-जरूरी सोने की खरीदारी टालने और खाद्य तेल के इस्तेमाल में भी कटौती करने की सलाह दी है। इन बयानों से बाजार में यह चर्चा तेज हो गई है कि अगर संकट बढ़ा, तो सरकार भविष्य में मांग को नियंत्रित करने के लिए कुछ कड़े फैसले ले सकती है।

City Petrol Diesel Price TodayPetrol ₹/LDiesel ₹/L
New Delhi 94.7287.62
Mumbai Petrol Diesel Price Today104.2192.15
Kolkata 103.9490.76
Chennai 100.7592.34
Ahmedabad 94.4990.17
Bengaluru 102.9289.02
Hyderabad 107.4695.70
Jaipur Petrol Diesel Price Today104.7290.21
Lucknow 94.6987.80
Pune 104.0490.57
Chandigarh 94.3082.45
Indore 106.4891.88
Patna 105.5893.80
Surat 95.0089.00
Nashik 95.5089.50

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

1 of 27