बिहार

अब महंगी बिजली नहीं …. 125 यूनिट तक फ्री बिजली, डबल इंजन की सरकार ने कर दिया ऐलान, अगले महीने से ही मिलेगा जनता को लाभ

पटना : विधानसभा चुनाव से पहले एक बार​ फिर डबल इंजन की सरकार ने सौगातों का पिटारा खोलने का सिलसिला शुरू कर दिया है। जी हां बिजली बिल में महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने रक्षाबंधन की सौगात देते हुए 125 यूनिट तक ​​फ्री बिजली देने का ऐलान किया है। इस संबंध में खुद सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट करके जानकारी दी है। सरकार की ओर से दी जाने वाली ये छूट 1 अगस्त 2025 से लागू कर दिया जाएगा। बता दें कि सरकार के इस फैसले से निचले तबके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट करके लिखा कि ”हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा।

”उन्होंने आगे लिखा कि ”कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।” वहीं, कुटीर ज्योति योजना के तहत जो बहुत गरीब परिवार होंगे उनके लिए सोलर पैनल लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

इसके साथ ही बाकी लोगों को भी सोलर पैनल लगाने के लिए सरकारी मदद दी जाएगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

School Scholarship Doubled : स्कूली छात्राओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई छात्रवृत्ति की राशि, अब मिलेंगे इतने हजार रुपए

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद…

जीजा ने पार की सारी हदें, अपनी ही नाबालिग साली के साथ किया ऐसा काम, मामला जानकर पूरे परिवार के उड़े होश

चंपारण : हिंदू धर्म में पारिवारिक रिश्तों को खास महत्व दिया जाता है। इन्हीं…

Bihar Election Result : ने निर्वाचन आयोग के परिणाम को मानने से किया इंकार, सभी जीते हुए विधायक भी देंगे इस्तीफा: सूत्र

पटना : भारतीय चुनाव आयोग के आधिकारिक पार्टी-वार रुझानों के मुताबिक, बीजेपी सबसे…

Breaking : प्रदेश की महिलाओं को अब नहीं मिलेंगे पैसे नए आवेदन का विंडो हुआ क्लोज, क्या बंद हो जाएगी योजना?

पटना : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी और विधानसभा चुनावों में गेमचेंजर मानी जा रही…

1 of 5