नई दिल्ली

National Herald Case : नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR, जानें क्या हैं पूरा मामला

नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज की है। आरोप है कि कांग्रेस से जुड़ी कंपनी AJL को धोखाधड़ी से अपने नियंत्रण में लेने के लिए आपराधिक साजिश रची गई। इस FIR में राहुल और सोनिया के साथ छह अन्य लोगों और तीन कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है।

क्या है आरोप

डोटेक्स कोलकाता की कथित शेल कंपनी बताई जाती है, जिसने Young Indian को 1 करोड़ रुपए दिए थे। आरोप है कि इस लेन-देन की मदद से Young Indian ने कांग्रेस को 50 लाख रुपए देकर करीब 2,000 करोड़ रुपए की संपत्ति वाली AJL पर नियंत्रण पा लिया।

FIR के मुताबिक, आरोप है कि कांग्रेस से जुड़ी कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को धोखाधड़ी से अपने कब्जे में लेने के लिए आपराधिक साजिश की गई। यह FIR 3 अक्टूबर को ईडी की शिकायत पर दर्ज हुई है। ईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के साथ शेयर की थी। बता दें कि PMLA की धारा 66(2) के तहत ED किसी एजेंसी से अनुसूचित अपराध दर्ज करने को कह सकती है।

कौन-कौन आरोपी

FIR में आरोपी सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा (इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख) और तीन अन्य लोग हैं। साथ ही तीन कंपनियों में AJL, Young Indian, Dotex Merchandise Pvt Ltd का नाम शामिल है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : बदल गया भारत के इस राज्य का नाम, मोदी सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, जानिए क्या होगा नया नाम

नई दिल्ली : मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों के…

School News : सभी सरकारी – निजी स्कूलों में मोबाइल बैन! नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई, खुद सीएम ने किया ऐलान

नई दिल्ली : अगर आपके बच्चे भी स्कूल में मोबाइल लेकर जाते हैं तो ये खबर आपके लिए…

एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा होली से पहले लगा बड़ा झटका, …. इतने रुपए बढा दाम, जानिए आपके शहर में नया रेट

नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं। इस…

1 of 23