इंदौर : DAVV गर्ल्स हॉस्टल से फर्स्ट ईयर की एक छात्रा को निष्कासित कर दिया गया है। यह कदम हॉस्टल प्रशासन द्वारा की गई जांच के बाद उठाया गया।
“बॉयफ्रेंड बनाओ या एप से बनवा दूँ!”
जानकारी के अनुसार आरोपी छात्रा पर अन्य छात्राओं को परेशान करने और गलत दिशा में प्रभावित करने का आरोप है। शिकायत में कहा गया कि वह छात्राओं से कहती थी, “बॉयफ्रेंड बनाओ और लाइफ एंजॉय करो। अगर बॉयफ्रेंड नहीं है तो मैं एप से बनवा देती हूँ।”
हॉस्टल छात्रा का शर्मनाक कांड सामने
साथी छात्राओं ने यह शिकायत हॉस्टल वार्डन को दी थी और बताया कि आरोपी छात्रा उन्हें गलत रास्ते पर ले जाने के लिए उकसाती थी। हॉस्टल प्रशासन ने कुलगुरु और रजिस्ट्रार की देखरेख में जांच कमेटी बनाई। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर छात्रा को निष्कासित कर दिया गया।






















