Uttar Pradesh

सातवीं की छात्रा से माँगा था ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ …. मदरसे का एडमिशन प्रभारी गिरफ्तार, अब प्रिंसिपल की तलाश

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पाकबाड़ा में एक हैरान करने अला मामला पिछले दिनों प्रकाश में आया था। यहाँ के मदरसा जामिया एहसानुल बनात गर्ल्स में दाखिला लेने से पहले मदरसे के एडमिशन इंचार्ज ने सातवीं कक्षा की छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट की डिमांड कर दी थी।

एडमिशन सेल का इंचार्ज मौलाना अरेस्ट

इंचार्जके इस मांग को सुनकर छात्रा का परिवार सन्न रह गया। उन्होंने इसकी शिकायत फौरन स्थानीय पुलिस से की। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाई और मदरसे में छापेमारी कर वहां के एडमिशन सेल के इंचार्ज मौलाना मोहम्मद शाहजहां को अरेस्ट कर लिया। मदरसे का प्रिंसिपल इस घटना के बाद से फरार है, उसकी भी तलाश की जा रही है।

पाक्सो के तहत किया गया मामला

परिवार ने मीडिया को बताया है कि, वह चंडीगढ़ के रहने वाले है। वह बार बार प्रबंधन से दाखिले के लिए मिन्नतें कर रहे थे लेकिन उनकी बच्ची को एडमिशन नहीं मिला। बताया यह भी गया कि, प्रबंधन ने उनसे ट्रांसफर सर्टिफिकेट के लिए भी रकम की वसूली की गई। आखिर में इसकी शिकायत उन्होंने थाने में कर दी। फिलहाल छात्रा का पूरा परिवार तनाव और सदमे में है।

बहरहाल पाकबड़ा थाना पुलिस ने मु0अ0सं0-300/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 79, 351(2), 352, 316(2) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 11/12 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मौलाना और प्रधानाचार्या के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि प्रधानाचार्या की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

What's your reaction?

Related Posts

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

High Court News : शादीशुदा होकर भी लिव-इन में रहना अब गुनाह नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला कहा -बालिगों को…

प्रयागराज : लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया…

1 of 21