मध्य प्रदेश

Love Jihad : नाम बदलकर फैजान बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर दो साल बाद पोल खुला तो किया खौफनाक कांड, युवती ने रो-रोकर बताई पूरी आपबीती

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से महिला के साथ दुष्कर्म और पहचान छिपाकर धोखे से संबंध बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अपना नाम बदलकर महिला से दोस्ती की और लंबे समय तक झूठी पहचान के आधार पर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

झूठी पहचान से बनाया संबंध, फिर धमकी और मारपीट का आरोप

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने अपना नाम राकेश कुशवाहा बताया था और इसी नाम से करीब दो साल तक उसके संपर्क में रहा। बाद में महिला को पता चला कि युवक का असली नाम फैजान है। सच सामने आने पर महिला ने उससे बातचीत बंद कर दी। महिला का आरोप है कि जब उसने दूरी बनानी शुरू की तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। वह सरेराह मारपीट करता और जान से मारने की धमकी देता था। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने रोते हुए अपना वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

हिन्दू संगठन के साथ थाने पहुंची महिला

वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता महिला के साथ छोला थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी फैजान के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

Viral News : होमवर्क नहीं करने पर छात्रों को अर्धनग्न कर खड़ा करने का मामला, स्कूल प्रिंसिपल समेत तीन बर्खास्त

मध्यप्रदेश : शिक्षा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां जाता खेड़ा के…

रात में अकेली गई थी महिला इस शख्स के साथ, सुबह कॉलेज के पास इस हाल में मिली, देखकर कांप उठे लोग

इंदौर : परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सुगनी देवी कॉलेज के पास स्थित मैदान से एक…

Medical Student Death : बाथरूम में अंदर इस हाल में मिली MBBS की छात्रा, हालत देख उड़े सबके होश, बुलानी पड़ी पुलिस

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फर्स्ट…

1 of 22