Shakti

Live Susaid Video : लोगों ने देखा Live सुसाइड .. फाटक पर बाइक खड़ी कर तेज रफ़्तार ट्रेन के आगे लगा दी छलांग.. और फिर.. देखे वीडियो

सक्ती : जिले एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक पटरी के नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक ने रेलवे फाटक के पास अपनी बाइक खड़ी की और सामने से आ रही ट्रेन के सामने कूद गया। मौके पर मौजूद लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, ट्रेन रोकी गई और घायल युवक को बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

एम्बुलेंस से भेजा गया अस्पताल, रास्ते में मौत

जानकारी के अनुसार, युवक ने गोंडवाना एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर खड़े होकर छलांग लगाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के तुरंत बाद ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला और निजी एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की हालत अत्यंत गंभीर बताई और बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। हालांकि, बिलासपुर ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ग्राम टेमर निवासी मुकेश पटेल के रूप में हुई है।

सुसाइड की वजह अज्ञात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Accident : बड़ा सड़क हादसा – इंडिगो कार नहर में गिरी, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, स्विफ्ट के चार लोग गंभीर घायल…

सक्ती : मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत पोता–चरौदी नहर पुल के पास आज सुबह एक बड़ा सड़क…

CG Viral Video : छतीसगढ़ में खौफनाक वारदात, युवक पर टांगी और डंडे से ताबड़तोड़ हमला, LIVE वीडियो ने उड़ा दिए होश देखे पूरा वीडियो

सक्ती : जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकर्रा गांव में मंगलवार को एक आपसी…

1 of 2