Shakti

CG – राजमहल में घमासान : राजा धर्मेंद्र और रानी गीता राणा के गुटों में भिड़ंत, जिंदा कारतूस और हथियार भी मिले

सक्ती : राजपरिवार का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। सक्ती राजपरिवार के प्रतिष्ठित पिला राज महल में राजा धर्मेंद्र सिंह और रानी गीता राणा सिंह के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। इस झड़प में डॉ. शिल्पा सिंह (धर्मेंद्र सिंह की पत्नी) सहित कई लोगों को चोटें आई हैं। जानकारी मिली है कि मौके पर पहुंची सक्ती पुलिस को तीन जिंदा कारतूस और हथियार भी मिले हैं।

डॉ. शिल्पा का आरोप है कि रानी गीता राणा सिंह के इशारे पर करीब दो दर्जन लोग महल के अहाते की दीवार फांदकर जबरन भीतर घुस आए। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया और संपत्ति पर कब्जे की कोशिश की।गौरतलब है कि यह विवाद राज परिवार की संपत्ति को लेकर वर्षों पुराना है। ये पूरा मामला अभी कोर्ट में भी चल रहा है। धर्मेंद्र सिंह स्व. राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के दत्तक पुत्र हैं, और महल की कानूनी स्वामित्व को लेकर विवाद लगातार बना हुआ है।

मौके पर पहुंची एफएसएल टीम, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही सक्ती पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने तीन जिंदा कारतूस और कुछ हथियार बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

थाने में शिकायत दर्ज, जांच तेज

डॉ. शिल्पा सिंह ने सक्ती थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान कर रही है।राजसी विरासत से जुड़े इस विवाद ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है, जो कानून और व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : घर घुसकर महिला से दरिंदगी, इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने बुझाई हवस, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले…

फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया रेप, जबरन कराया गर्भपात, अब फोटो-VIDEO वायरल करने की धमकी

सक्ति :- सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने पुलिस…

CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट में दर्दनाक घटना, भीषण विस्फोट के साथ बॉयलर फटा, कई लोगों की मौत की खबर, 40 से ज्यादा घायल

सक्ती : सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में एक बड़े औद्योगिक हादसे की खबर…

CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 20 पहुंची, अभी भी 17 की हालत नाजुक राहत – बचाव जारी

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंगीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए…

1 of 4