Korba

Korba Breaking : पूर्व गृहमंत्री के गृह ग्राम में रहस्यमयी मौत! तालाब से मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश जांच मे जुटी पुलिस

कोरबा : उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बंधवाभांठा में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के लहुट डबरी तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई दिखाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही देखते ही देखते तालाब किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सुबह तालाब के पास गए कुछ लोगों ने पानी में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा। तुरंत ही इसकी सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। लोग मौके पर पहुंचकर स्थिति समझने की कोशिश करते दिखे। घटना की सूचना उरगा पुलिस को दे दी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची हैं। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिससे मामले में रहस्य और भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक को उन्होंने पहले कभी गांव में नहीं देखा था। ऐसे में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कौन था और इस तालाब तक कैसे पहुंचा। अब पुलिस की जांच के बाद ही मौत का कारण और पूरी कहानी सामने आ सकेगी। फिलहाल गांव में दहशत और सवालों का माहौल बना हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

Korba : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन पर पूर्व मंत्री जयसिंह ने उठाये सवाल, मंत्री के परिवार और भाई को लेकर कह दी ये बड़ी बात

कोरबा : छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल…

Korba : भीषण सड़क हादसा, डीजल टैंकर और ट्रेलर की टक्कर में चालक फंसा, जाम में फंसा पर्यटन मंत्री का काफिला

कोरबा : कोरबा में कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल में डीजल टैंकर और ट्रेलर की आमने-सामने…

1 of 20