Uttar Pradesh

‘पति नहीं तो जेठ से संबंध बनाकर बच्चे पैदा कर लो’ चार्टर्ड अकाउंटेंट बहू को सास ने दिया प्रस्ताव, पति बोला – मां ने गलत नहीं कहा

आगरा : आधुनिकता के इस दौर में रिश्तों की मर्यादा तेजी से खत्म हो रही है। जहां एक ओर करीबी रिश्तेदारी में भी अब शादी करने से परहेज नहीं कर रहे हैं तो दूसरी ओर घरेलू हिंसा के मामलों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। लेकिन इस बीच रिश्तों के मान को तार-तार करने का मामला सामने आया है, जहां सास ने अपनी बहू को जेठ के साथ संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया है। इतना ही नहीं जेठ ने भी अपनी बहू के साथ संबंध बनाने की कोशिश की है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

जेठ से संबंध बनाने का प्रस्ताव

मिली जानकारी के अनुसार पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट युवती की हाल ही में आगरा के युवक से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में पता चला कि वो बच्चा पैदा करने में सक्षम नहीं है। पति ने जब इस बात की जानकारी अपनी पत्नी को दी तो बहू ने अपनी सास को अवगत कराया कि वो बच्चा पैदा करने में सक्षम नहीं है। वहीं, सास ने समस्या सुनकर इलाज करवाने के बजाए ऐसा प्रस्ताव दिया कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

बच्चे पैदा करने के लिए बनाया दबाव

पीड़िता की मानें तो सास ने कहा कि “अगर बेटा सक्षम नहीं, तो क्या हुआ? तुम अपने जेठ के साथ संबंध बनाओं और बच्चा पैदा करो।” बताया जा रहा कि इस दौरान जेठ ने महिला के साथ कथित शारीरिक संबंध भी बनाने का प्रयास किया। महिला ने ये बात अपने पति को बताई तो परिवार ने इसका विरोध किया और मामले को दबाने की कोशिश की। मामला मारपीट तक पहुंच गया, पीड़िता के मुताबिक ससुराल से उसे रिश्तेदारों ने बचाया और मारपीट के दौरान आई चोटों का अस्पताल में इलाज करवाया।

पीड़िता ने दर्ज कराया FIR

अब मामले में अब पीड़ित महिला ने शाहगंज थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें धोखाधड़ी, उत्पीड़न और दुराचार की कोशिश सहित कई गंभीर धाराएं शामिल हैं। मामले में एसीपी लोहा मंडी गौरव सिंह ने फोन पर बताया है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के सभी आरोपों की पड़ताल की जा रही है। वहीं, शाहगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच आगे बढ़ाई जा रही है और मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

अपनी की सास से इश्क लड़ा बैठा दामाद, दुनिया की फिक्र छोड़ कोर्ट में रचाई शादी, VIDEO जारी कर मांगा आशीर्वाद

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक कथित सास-दामाद की शादी का…

Crime News : बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं,…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

High Court News : शादीशुदा होकर भी लिव-इन में रहना अब गुनाह नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला कहा -बालिगों को…

प्रयागराज : लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

1 of 23