कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति को उसके प्रेमिका के साथ होटल में रंगे हाथ दबोच लिया। जिसके बाद महिला ने सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पति ने खुलेआम अपनी पत्नी को मार दिया। इसके बाद आक्रोश में आकर महिला ने प्रेमिका की बीच सड़क पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के नर्वल मोड़ का है। दरअसल, यहां रहने वाली एक महिला की शादी साल 2018 में हुई थी। महिला का पति राजकोट में प्राइवेट नौकरी करता है। पति कुछ दिन पहले घर आया था। जिसके बाद वो अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए होटल पहुंच गया। तभी पत्नी को पति पर शक हुआ। जिसके बाद पत्नी ने पति का पीछा करते हुए होटल पहुंच गई। जहां उन्होंने पति और उसकी प्रेमिका को रंगेहाथ दबोच लिया।
इस पर भड़की महिला ने हंगामा किया तो पति ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। इससे गुस्साई पत्नी ने प्रेमिका की बीच सड़क पर पिटाई शुरू कर दी। दोनों ने एक-दूसरे की चोटी खींचकर मारा। देखते ही देखते सड़क पर भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। दोनों महिलाएं एक-दूसरे से लड़े जा रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें शांत कराया।






















