नई दिल्ली

हनी सिंह और बादशाह की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली हाई कोर्ट ने इस गाने को बताया अश्लील, इंटरनेट से हटाने का फरमान

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के उच्च न्यायालय ने मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने साल 2006 में आए उनके विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ (Volume 1) को महिलाओं के प्रति बेहद अपमानजनक और अश्लील बताते हुए सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से तुरंत हटाने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि कलात्मक स्वतंत्रता के नाम पर ऐसी अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 7 मई को तय की है।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

न्यायमूर्ति कौरव ने कहा कि इस गाने ने “अदालत की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है।” जज ने अपने केबिन में इस गाने को सुनने के बाद टिप्पणी की कि इसमें शिष्टता के न्यूनतम मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गई है। कोर्ट के अनुसार, इस गाने का कोई कलात्मक या सामाजिक मूल्य नहीं है और यह केवल महिलाओं का अपमान करता है।

इंटरनेट से ब्लॉक करने का आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने न केवल हनी सिंह और बादशाह को नोटिस जारी किया है, बल्कि सभी म्यूजिक ऐप्स, सोशल मीडिया कंपनियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया है कि वे इस गाने को अपने सर्वर से ब्लॉक करें। कोर्ट ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि भविष्य में यह गाना किसी भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध न रहे।

हिंदू शक्ति दल की याचिका

यह फैसला हिंदू शक्ति दल नामक संगठन द्वारा दायर की गई याचिका पर आया है। संगठन ने दलील दी थी कि यह गाना समाज में गलत संदेश फैला रहा है और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह अधिकार भी दिया है कि यदि भविष्य में उन्हें यह गाना कहीं भी ऑनलाइन मिलता है, तो वे तुरंत सरकार और संबंधित प्लेटफॉर्म को इसकी जानकारी दे सकते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Breaking : अब रसोई पर महंगाई का डबल वार LPG के बाद खाने का तेल भी महंगा, अब प्रति लीटर देने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव का असर अब धीरे-धीरे भारतीय रसोई तक…

1 of 25