महारास्ट्र

Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए “रेड अलर्ट” जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी

मुंबई : भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है, पिछले कई दिनों से अलग-अलग राज्यों में बारिश का दौर लगातार जारी है। वहीं अगर बात की जाए महाराष्ट्र की तो यहां IMD ने आज और कल भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पुणे घाट इलाकों के लिए तीन दिनों (आज, कल और परसों) के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ और नासिक घाट इलाकों के लिए आज और कल के लिए और मुंबई, ठाणे, पालघर और सतारा के घाट इलाकों के लिए कल और परसों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, उत्तरी कोंकण जिलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण कोंकण-गोवा जिलों के कुछ इलाक़ों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है।

मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ में रेड अलर्ट

आपको बता दें कि मौसम वैज्ञानिक ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, नासिक, कोल्हापुर और सतारा के घाट इलाकों, बुलढाणा, गढ़चिरौली, वाशिम और यवतमाल जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया था है। इसके अलावा मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए 4 से 5 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 3