नई दिल्ली

Gold Price Today 26 October : सालों बाद इतना सस्ता हुआ सोना, एक हफ्ते में 5240 रुपये की गिरावट, देखें आपके शहर में क्या हुआ?

नई दिल्ली : दिवाली से पहले जहां सोने की कीमतें लगातार चढ़ रही थीं, वहीं अब उसमें भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने के भाव 2540 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसल गए हैं। जबकि दिवाली से पहले यानी 18 अक्टूबर को धनतेरस तक सोने का भाव एक सप्ताह में 5780 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गया था। इस तरह त्योहार के बाद सोने की चमक थोड़ी फीकी हुई है।

दिल्ली में सोना हुआ सस्ता

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत अब 1,25,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,15,300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर में मजबूती, अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव में कमी और निवेशकों द्वारा की गई प्रॉफिट बुकिंग के चलते सोने में गिरावट देखने को मिल रही है।

चांदी में भी आई बड़ी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतें भी लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट देखने को मिली है। बीते सात दिनों में चांदी 17,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। 26 अक्टूबर तक चांदी का भाव 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। वहीं विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 1.66 डॉलर टूटकर 48.12 डॉलर प्रति औंस रह गया है। लंदन के बाजार में पहले जो चांदी की किल्लत बनी हुई थी, वह अब लगभग खत्म हो गई है। इससे वैश्विक स्तर पर कीमतों में नरमी देखी जा रही है।

बाजार में हलचल बरकरार

त्योहारों के बाद अब निवेशक सोने-चांदी में मुनाफावसूली कर रहे हैं। वहीं डॉलर में मजबूती और अंतर्राष्ट्रीय संकेतों के कारण आने वाले हफ्ते में भी सोने का भाव में मामूली उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जता रहे हैं।

दिल्ली में आज के 24 कैरेट सोने के ताजा भाव (रुपये)

ग्राम (Gold Weight)आज का भाव (INR)कल का भाव (INR)बदलाव (₹)
1 ग्राम₹12,577₹12,5770
8 ग्राम₹1,00,616₹1,00,6160
10 ग्राम₹1,25,770₹1,25,7700
100 ग्राम₹12,57,700₹12,57,7000

दिल्ली में पिछले 7 दिनों के सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक24 कैरेट सोना (₹/ग्राम)बदलाव (₹)22 कैरेट सोना (₹/ग्राम)बदलाव (₹)
अक्टूबर 26, 2025₹12,5770₹11,5300
अक्टूबर 24, 2025₹12,452-71₹11,415-65
अक्टूबर 23, 2025₹12,523-81₹11,480-75
अक्टूबर 22, 2025₹12,604-469₹11,555-430
अक्टूबर 21, 2025₹13,073-11₹11,985-10
अक्टूबर 20, 2025₹13,084-17₹11,995-15
अक्टूबर 19, 2025₹13,1010₹12,0100

भारत के प्रमुख शहरों में आज के सोने के दाम (10 ग्राम)

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली₹1,15,300₹1,25,770
मुंबई₹1,15,150₹1,25,620
अहमदाबाद₹1,15,150₹1,25,670
चेन्नई₹1,15,000₹1,25,450
कोलकाता₹1,15,150₹1,25,620
हैदराबाद₹1,15,150₹1,25,620
जयपुर₹1,15,300₹1,25,770
भोपाल₹1,15,200₹1,25,670
लखनऊ₹1,15,300₹1,25,770
चंडीगढ़₹1,15,300₹1,25,770

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

1 of 27