Uttar Pradesh

Girl Death : प्रेमी से मिलने पीजी पहुंची 19 साल की प्रेमिका, बंद कमरे में कर रहे थे सेक्स, फिर हुआ कुछ ऐसा की हो गई मौत

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लड़कों के पेइंग गेस्ट (पीजी) की सीढ़ियों पर खून से लथपथ 19 वर्षीय एक छात्रा का शव मिलने के बाद उसके प्रेमी को जौनपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत की वजह ज्यादा खून बहने से हुई बताई गयी है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, अकथा के एक पीजी में रहने वाले आरोपी ने कबूल किया कि छात्रा बुधवार सुबह उससे मिलने आई थी और शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे अचानक बहुत ज्यादा रक्तस्राव शुरू हो गया, जिससे वह बेहोश हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी घबराकर उसे सीढ़ियों पर छोड़कर जौनपुर अपने घर भाग गया था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सारनाथ थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को जौनपुर में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजनों से शिकायत मिलने और मामला दर्ज होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस छात्रा की मौत की परिस्थितियों की गहनता से जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

अपनी की सास से इश्क लड़ा बैठा दामाद, दुनिया की फिक्र छोड़ कोर्ट में रचाई शादी, VIDEO जारी कर मांगा आशीर्वाद

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक कथित सास-दामाद की शादी का…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

1 of 23