Raipur

CG Teacher Vacancy : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! अभ्य​र्थियों को 7 जुलाई तक आवेदन करने का मौका, देखिए पूरी डिटेल

दंतेवाड़ा : जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा द्वारा जारी विज्ञाप्ति अनुसार जिले में संचालित पोटाकेबिन आवासीय विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से रिक्त सहायक शिक्षक एवं शिक्षक पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षक (प्राथमिक एवं माध्यमिक) की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए पात्र एवं योग्य स्थानीय अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति

PDF जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा दंतेवाड़ा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिले के विभिन्न पोटाकेबिन आवासीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना तथा विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि अध्ययन-अध्यापन कार्य प्रभावित न हो और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक योग्यता पूर्ण करने की स्थिति में अपने निकटस्थ अथवा इच्छित पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की सलाह दी गई है।

7 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

जिला प्रशासन ने बताया कि पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, मानदेय, आवेदन प्रक्रिया तथा संस्थावार एवं विषयवार रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन एवं समग्र शिक्षा दंतेवाड़ा ने जिले के शिक्षित एवं योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भागीदार बनें। यह पहल न केवल विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ाएगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने का अवसर भी प्रदान करेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

1 of 80