मौसम

CG Weather Update Today : प्रदेशवासी हो जाए सावधान एक बार फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन जिलों के लिए अलर्ट हुआ जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम में फिर बदलाव हुआ है। मौसम में हुए बदलाव के चलते प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार से एक बार फिर लोग ठंड का सामना करने को मजबूर हो गए हैं। राजधानी रायपुर की सड़कों पर एक बार फिर सुबह-सुबह कोहरा छाने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक और बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्से और खासकर सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं राजधानी रायपुर सहित मैदानी इलाकों में फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

फिर बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इसके चलते उत्तर छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है और सुबह-शाम ठंड का असर तेज रहेगा।

इन इलाकों में तापमान रहेगा स्थिर

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने रायपुर, बस्तर संभाग और बिलासपुर में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है। इन सभी इलाकों में फ़िलहाल मौसम का मिजाज वैसा ही रहेगा, जैसा अभी ये है।

इस जिले में पड़ रही सबसे ज्यादा ठंडा

वहीं अगर पिछले आंकड़ों की बात की जाए तो प्रदेश के कई जिलों में लगातर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सबसे कम तापमान प्रदेश के अंबिकापुर जिले दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग और जगदलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पदेश की राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में चलेगी शीतलहर, तापमान में आएगी भारी गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी…

CG Weather Update Today : बदलेगा मौसम का मिजाज बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट, दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान…

Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान के बीच होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

नई दल्ली : मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

1 of 3