मौसम

CG Weather Update : 10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों की राहत में बाद प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा की सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से निचे आ गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर चलने अनुमान जताया है। वहीं मकर संक्रांति के बाद धीरे-धीरे सूर्य की तपिश बढ़ने से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और बेमेतरा जिले में शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर चलने से इन जिलों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा। राजधानी रायपुर में सुबह से धुंध छाए रहेगी। वहीं राजधानी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मकर संक्रांति के बाद मिलेगी ठंड से राहत

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मकर संक्रांति के बाद सूर्य की तपिश बढ़ने के साथ ठंड में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। पिछले दिनों राजस्थान सहित कुछ इलाकों में हुई ओलावृष्टि ने भी ठंड को बढ़ाने में सहयोग किया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में चलेगी शीतलहर, तापमान में आएगी भारी गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी…

CG Weather Update Today : प्रदेश में दिखेगा चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ का असर तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश, अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई…

CG Weather Update : प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठंड, या करना होगा गर्मी का सामना, जानें क्या है मौसम विभाग का ताजा अपडेट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

1 of 3