Kawardha

CG Viral News : आदिवासी बालक छात्रावास में बड़ा खुलासा, भोजन में अव्यवस्था, छात्र खुलेआम धूम्रपान करते कैमरे में कैद

कवर्धा : पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पंडरीपानी स्थित आदिवासी बालक छात्रावास से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने आश्रम की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में जहां कई बच्चे जमीन पर बैठकर भोजन करते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक छात्र टेबल पर बैठकर खुलेआम सिगरेट पीता हुआ दिखाई देता है। बच्चों के बीच फैली यह अव्यवस्था आश्रम की सुरक्षा और अनुशासन प्रणाली की पोल खोल रही है।

ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि आश्रम में बच्चों की देखरेख भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। भोजन व्यवस्था बदहाल है और बच्चों की दिनचर्या पर किसी तरह की निगरानी नहीं की जा रही। आश्रम की अधीक्षक के लगातार अनुपस्थित रहने और कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। अभिभावकों का कहना है कि सरकार आदिवासी बच्चों की शिक्षा और भविष्य सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती है,

लेकिन यहां की व्यवस्था बिल्कुल उलट है। इससे बच्चों के भविष्य पर गंभीर खतरा मंडराता दिख रहा है। सहायक आयुक्त लक्ष्मीचंद पटेल ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न दोहराई जाएं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : अप्राकृतिक संबंध और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शिक्षक का मर्डर, नाबालिग ने किया गला रेतकर हत्या

कवर्धा : कबीरधाम जिले में चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा…

CG Crime : हत्यारे का सुराग देने वालों को मिलेगा 10000 का ईनाम, सत्यम हत्याकांड में पुलिस एक्शन में …

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए चर्चित सत्यम मानिकपुरी हत्याकांड की गुत्थी …

छत्तीसगढ़ के इस सरकारी राशन दुकान से 26 क्विंटल चावल पार, चोरों ने आधी रात दिया वारदात को अंजाम, ऐसे खुला राज

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में…

CG Crime : महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, आरोपी ने हंसिया से किया ताबड़तोड़ वार, ICU में भर्ती

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर घटना सामने आई…

1 of 5