Raipur

CG Train Cancelled : त्यौहारी सीजन में SECR ने रद्द की गाड़ियां, रायपुर से रायगढ़ तक दिखेगा असर पढ़े पूरी डिटेल

बिलासपुर : रंगों के पर्व होली को अब कुछ ही दिन बाकी है लेकिन रेलवे के फैसले ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। रेल विभाग ने इस पीक सीजन में अपनी कई लोकल गाड़ियों को रद्द किये जाने की जानकारी दी है। जाहिर है इससे रायपुर से लेकर रायगर तक के लोगों को सड़क मार्ग या निजी वाहन से घर पहुंचना पड़ेगा। रेलवे ने इसके पीछे तकनीकी कारणों को वजह बताया है।

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य को बताई वजह

रेलवे की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले रायगढ़-किरोड़ीमल नगर, रोबर्टसन-खरसिया, सक्ती-बाराद्वार सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस कार्य के कारण इन रूटों से गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान कई ट्रेनों को रद्द तथा कुछ को आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा।

ये गाड़ियां रहेंगी रद्द

रद्द होने वाली गाड़ियों में 68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (27 फरवरी एवं 1 मार्च 2026), 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर (27 फरवरी एवं 1 मार्च 2026), 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (1 मार्च 2026) तथा 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर (28 फरवरी 2026) शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

कब बहाल होगा रेल का संचालन?

इसके अलावा 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 27 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 को बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी। वहीं 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 27 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 को बिलासपुर से प्रारंभ होगी और झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि सिग्नलिंग का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG News : होली पर 4 दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल – कॉलेज सहित सरकारी संस्थाएं, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश

रायपुर : भारत को जहां एक ओर कृषि प्रधान देश के तौर पर जाना जाता है तो दूसरी ओर …

छत्तीसगढ़ में होली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने बदला अपना फैसला, घोषित किया ड्राई डे

रायपुरः छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को लेकर अब सरकार ने यू-टर्न लिया…

1 of 52