Bilashpur

CG Train Accedent : बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा! दो ट्रेनों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, इतने लोगों के मौत की खबर…

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। लालखदान स्टेशन के पास एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई, जिससे ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू टीम को भी तत्काल रवाना किया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है तथा रेलवे प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में 5 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर आ रही है।

5 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर

हादसे में 5 से अधिक यात्रियों की मौत की सूचना मिल रही है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कुछ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घायलों को अस्पताल में काराया जा रहा है भर्ती

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे के कारण रेलवे ट्रैफिक प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को रोका गया है। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्राथमिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सिग्नल फेल या मानवीय त्रुटि के कारण यह टक्कर हुई हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : सुनो! तुम्हारा भाई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हो गया है …. फिर साइबर ठगों ने महिला से ऐठ लिये 49 हजार

बिलासपुर : साइबर ठगों ने एक व्यवसायी की बहन को भाई की गिरफ्तारी का झांसा देकर 49…

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Crime : बाप ने अपने ही बेटी को किया प्रेग्नेंट, इस तरह मिटाता रहा हवस की भूख, अब कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में कोर्ट ने बेटी से रेप के आरोपी पिता को कड़ी सजा सुनाई…

1 of 36