Kawardha

CG : पैसे लेकर फ्री वाला गैस सिलेंडर बेच रही थी एजेंसी, विधायक ने जमकर लगाई फटकार ‘तमाशा बनाकर रखे हो, लोग बेवकूफ दिख रहे हैं क्या …’,

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा से बड़ी खबर आ रही है। खबर कुछ ऐसी है कि, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिला। इस मामले को लेकर विधायक भावना बोहरा ने संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को फटकार लगाई। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। यहां के ठाठापुर में स्थित एक गैस एजेंसी की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद विधायक ने सख्त रवैया अपनाया और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। बता दें कि, ठाठापुर क्षेत्र के कई पात्र हितग्राहियों ने शिकायत की थी कि उन्हें लंबे समय से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जबकि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकृत उपभोक्ता हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा।

एक्शन मोड में दिखीं विधायक

इसी को लेकर, विधायक भावना बोहरा एक्शन मोड में दिखीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक भावना बोहरा ने फोन पर ही गैस एजेंसी से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पात्र हितग्राहियों को किसी भी हाल में गैस सिलेंडर से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। विधायक ने निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को तत्काल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा न आएं।

विधायक द्वारा अधिकारियों को लगाई गई फटकार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक को गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि जरूरत पड़ी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : झगड़े के बाद पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, फिर झांसा देने, डेडबॉडी को लेकर पहुंच गया अस्पताल

कवर्धा : पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिम्हईपुर से एक दिल दहला देने वाला…

CG Crime : महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, आरोपी ने हंसिया से किया ताबड़तोड़ वार, ICU में भर्ती

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर घटना सामने आई…

CG Crime : सेप्टिक टैंक में मिली लापता नवविवाहिता की लाश एक महीने से पति करता रहा तलाश, ससुर ने कर दिया था कांड

कवर्धा : कवर्धा जिले में एक नवविवाहिता की लाश घर के सेप्टिक टैंक में मिलने के…

CG News : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गांव-गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों के संग बैठ की ग्राम के विकास पर चर्चा

रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र का गहन दौरा किया।…

1 of 4