Korba

CG Road Accident : बाइक सवार को टक्कर मारकर 100 मीटर तक घसीटा, मौके पर हुई मौत, दो हादसों में 3 युवकों की गई जान

कोरबा : छत्तीसगढ़ में रफ्तार के कहर ने एक बार फिर 3 युवकों की जान ले ली। कोरबा और कोरिया जिले में हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि कोरबा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को चपेट में लेकर 100 मीटर तक घसीट दिया। इस हादसे में बाइक सवार की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क दुर्घअना का पहला मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता बुधवार की रात अपने साथी के साथ किसी काम से बाहर बाइक से निकला था। देर रात दोनों जटगा अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखनपुर के पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार गाड़ी में ही फंस गयी, जिससे आरोपी वाहन चालक 100 मीटर तक उन्हे घसीटते ले गया। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में बाइक चला रहे ओमप्रकाश की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक टक्कर से दूर जा गिरा था, जिससे उसे सामान्य चोट आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी वाहन चालक दुर्घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। कटघोरा पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। दूसरी घटना कोरिया जिले की है जहां नेशनल हाईवे-43 अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग में भीषण हादसा हुआ।

यहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार वीरेंद्र राजवाड़े अपने रिश्तेदार नरेश राजवाड़े के साथ बाइक से बैकुंठपुर की ओर से वापस बिशुनपुर जा रहे थे। इसी दौरान देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। चरचा थाना क्षेत्र में हुए इस दुर्घटना पर पुलिस मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

Korba : S. S. प्लाजा काम्लेक्स में भीषण आग, ज्वेलरी शाॅप सहित कई दुकाने आग की चपेट में, दमकल की टीम आग पर काबू पाने जुटी

कोरबा : कोरबा में एसएस प्लाजा काम्पलेक्टस की दुकानों में आज सुबह भीषण आग लग गयी।…

Korba Breaking : भीषण सड़क हादसा बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा…

1 of 17