Khairagarh - Chuikhadan

CG Road Accident : शराब से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने गाय को रौंदा, नशे में धुत चालक पर फूटा लोगों का गुस्सा

खैरागढ़ : गंडई-छुईखदान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया.नर्मदा के पास शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर जा रही एक गाय को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय ट्रक के नीचे बुरी तरह दब गई और मौके पर तड़पती रही. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.

लोगों का आरोप है कि ट्रक सरकारी शराब से लदा हुआ था और चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था. हादसे के बाद चालक को लेकर लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली. घटना के बाद कुछ देर तक मुख्य मार्ग पर तनाव की स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि शराब से भरे भारी वाहन तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आम लोगों और मवेशियों की जान खतरे में पड़ रही है.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. वहीं घायल गाय को बाहर निकालने की कोशिश की गई. घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच भारी आक्रोश बना हुआ है. थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि ट्रक चालक का ब्रेथ एनालाइज़र मशीन अल्कोहल 12 mg/100 ml था, जो कानूनी सीमा से नीचे माना जाता है. इसलिए ड्रिंक एंड ड्राइव का केस नहीं किया गया है, लेकिन लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर मामला दर्ज किया गया है.

What's your reaction?

Related Posts

CG News : चलती कार पर गिरी पेड़ की विशाल डाल बाल-बाल बची जान, लोगों का सवाल आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग?

खैरागढ़ : डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने सड़क…

CG News : पिता को चाय पिलाई, फिर पढ़ने जा रही हूँ कहकर कमरे में गई 8वीं की छात्रा मां की साड़ी से लटकी मिली

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला…

CG Crime : ‘टोनही’ कहकर बदनाम करने की मिली सजा – पड़ोसी महिला ने बेटी और भतीजे संग की नृशंस हत्या, तीन गिरफ्तार

खैरागढ़ : खैरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरबना में हुई महिला की निर्मम…

CG Breaking : कलेक्टोरेट के 100 मीटर क्षेत्र में धरना – प्रदर्शन और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर लगी रोक, आदेश हुआ जारी

खैरागढ़ : खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में प्रशासन ने सार्वजनिक व्यवस्था और सरकारी…

1 of 3