Bilashpur

CG Police Transfef : थाना प्रभारी की छुट्टी, इन निरीक्षकों सहित चार थाना प्रभारी बदले, देखिये पूरी लिस्ट

बिलासपुर : सीपत थाना क्षेत्र में हाल ही में हुए विवाद के बाद पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए चार थाना प्रभारियों सहित कुल 13 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने मंगलवार देर रात यह आदेश जारी किया। इस कदम को विभागीय अनुशासन और प्रशासनिक नियंत्रण को मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, सीपत थाना क्षेत्र में पिछले दिनों थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के व्यवहार और कार्यशैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उनका तबादला साइबर सेल में कर दिया है। वहीं, साइबर सेल प्रभारी राजेश मिश्रा को सीपत थाने की कमान सौंपी गई है। दरअसल दिवाली के ठीक एक दिन पहले बिलासपुर का सीपत थाना विवादों में घिर गया था।

मामला सार्वजनिक शौचालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पोस्टर लगाने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि सुशासन पखवाड़ा के तहत लगाए गए इस पोस्टर को थाने परिसर स्थित शौचालय में दरवाजा टूटने के कारण अस्थायी रूप से दरवाजे के रूप में लगा दिया गया था। जैसे ही यह बात भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुंची, थाने में हड़कंप मच गया और मामला तूल पकड़ लिया।

चार थाना प्रभारियों का तबादला

एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, कुल चार थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल के साथ ही सात उप निरीक्षकों (SI) और दो सहायक उप निरीक्षकों (ASI) की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह नियमित रोटेशनल ट्रांसफर प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन अंदरखाने सूत्र बताते हैं कि सीपत विवाद ने इस बदलाव को तेजी से आगे बढ़ाया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime प्यार, इंकार और मौत : 3 साल की लव स्टोरी और शादी से इंकार, प्रेमी के घर में मिली मल्लिका की लाश

​बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती की संदिग्ध मौत ने पूरे…

CG Crime : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या उनके ही पार्टी के नेता …. इस वजह से छीन ली जिंदगी, दी थी लाखो की सुपारी

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर शहर में भाजपा नेता की हत्या की साजिश…

1 of 22