मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में तबादला, पदस्थापना और पदोन्नति का दौर जारी है। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने के मकसद से बड़ा ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत करीब सात थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। इस सूची में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा एसपी कार्यालय ने तीन प्रधान आरक्षकों और तीन महिला आरक्षकों सहित कुल 69 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के तबादले किए हैं। पूरी तबादला सूची नीचे देखें


























