Sarguja

CG News : महिला ने शौचालय में दिया बच्चे को जन्म मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती नवजात की स्थिति गंभीर

अंबिकापुर : अंबिकापुर से एक चौंकाने वाली घटना का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने शौचालय में अपने बच्चे को जन्म दिया। महिला को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी और नवजात की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला को प्रसव पीड़ा यानी की डिलीवरी के समय का लेबर पेन शुरू हो गया था जिसके कारण उनको शौचालय में ही डिलीवरी करनी पड़ी, जिसके बाद उसे नजदीकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया। फ़िलहाल अब महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों का कहना है कि महिला की देखभाल और उपचार पूरी तरह से किया जा रहा है। हालाँकि, नवजात की स्थिति गंभीर है और उसे SNCU में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा ही। चिकित्सकों ने कहा कि नवजात की हालत में सुधार के लिए उसे लगातार निगरानी में रखा जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : 6 साल से लापता प्रेमी जोड़े का कंकाल जमीन में दफन मिला, कपड़ों से हुई पहचान, घटना की जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा : सरगुजा जिले के जोरी-बिलमा जंगल के नाले में दफन प्रेमी जोड़े के कंकाल…

CG News : राशन व्यवस्था फेल महीनों से अनाज नहीं, नाराज ग्रामीणों का फूटा गुस्सा …. सोसायटी संचालक को बनाया बंधक

सरगुजा : सरगुजा जिले के रजपुरीकला गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की खामियां एक…

1 of 13