Kondagaon

Cg News : महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

कोंडागांव : कोंडागांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां केशकाल थाने में पदस्थ एक महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित उसके घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतिका के पिता दूसरे जिले में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

जानकारी के अनुसार, बीती रात महिला आरक्षक ने बार-बार आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद केशकाल पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर वह फांसी पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को उतारा और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ना महात्मा गांधी … ना राष्ट्रपति, स्कूल में लगी है यीशू मसीह की तस्वीर, मचा बवाल, शिक्षिका पर लगा आरोप

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन और धार्मिक गतिविधियों को लेकर चल रही बहस…

CG News : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि …. इस दिन, तुरंत करें अप्लाई

कोण्डागांव : श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों…

CG News : मां – बाप के रहते दो बच्चियां पहुंच गई अनाथ आश्रम, लापता होने के बाद मिलीं तो उठे गए परिजनों पर सवाल

केशकाल : विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनपुर से दो स्कूली बच्चियां जो…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार पलटी

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है।…

1 of 3