Surajpur

CG News : ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के दो अधिकारी निलंबित, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई जारी

रायपुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सूरजपुर जिले के प्रेमनगर उप संभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक अभियंता ऋषिकांत तिवारी और सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद के उप अभियंता प्रदीप कुमार बघेल को निलंबित कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा निलंबन की यह कार्रवाई रिश्वत के मामले में की गई है।

गौरतलब है कि बीते दिनों एंटी करप्शन ब्यूरों ने सूरजपुर जिले के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग प्रेमनगर के सहायक अभियंता ऋषिकांत तिवारी को और सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद के उप अभियंता प्रदीप कुमार बघेल को  रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। उक्त दोनों अधिकारियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। शासन ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत दोनों अधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई की है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का कहना है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। विभाग में किसी भी स्तर पर अनियमितता, रिश्वतखोरी या पद के दुरुपयोग के मामले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित की योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : मामी के साथ हुआ प्यार, तो लिव इन रिलेशन में रहने लगे दोनों, अब बर्थडे के बहाने मामी बनी प्रेमिका कर दिया खून

सूरजपुर : जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरभंज इलाके में एक महिला की हत्या के मामले…

CG Crime : लव मैरिज करने वाले दामाद को ससुराल में मर्डर, त्योहार के दिन प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने कर दिया कांड

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,…

CG Crime : चार बच्चों की हुई मौत टोना – टोटके के शक में पड़ोसी महिला के ऊपर किया टांगी से ताबड़तोड़ हमला – मौके पर ही मौत

बलरामपुर : अंधविश्वास के कारण हत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़…

CG News : कलेक्टर की कार को रेत लोड ट्रक कर रहा था बार – बार ओव्हर टेक, जब कलेक्टर ने पीछा कर पकड़ा तो हुआ खुलासा

सूरजपुर : सूरजपुर कलेक्टर की कार को बार-बार ओव्हर टेक करना अवैध रेत परिवहन में…

CG – IG की बड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी लाइन अटैच, CSP पर भी एक्शन, इंस्पेक्शन के दौरान मिली गड़बड़ी पर एक्शन

सूरजपुर : सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने तीखे तेवर दिखाये हैं। निरीक्षण के…

1 of 5