Bilashpur

CG News : घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में …. हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के कोनी क्षेत्र स्थित अटल आवास में कथित तौर पर गौमांस पकाने और खाने की सूचना मिलने के बाद शनिवार को हंगामे की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हिंदू संगठनों के लोगों ने आरोप लगाया कि एक घर में गौमांस पकाया और खाया जा रहा था।

सूचना के बाद कोनी पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद परिवार के कई सदस्य नशे की हालत में मिले। स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और हिंदू समाज के लोगों ने मामले को लेकर नाराजगी जताई। माहौल को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया।

कोनी थाना पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पुलिस एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल – डीजल की किल्लत? …. इस जिले के 8 पेट्रोल पंप अभी से ड्राई, ये वजह आई सामने

बिलासपुर : बिलासपुर से पेट्रोलियम संकट की बड़ी खबर सामने आई है। ईरान-इजरायल तनाव…

1 of 31