Raipur

CG News : निजी स्कूलों पर सख्ती, प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें बैन, यूनिफॉर्म की बिक्री पर भी रोक

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए जिला शिक्षाधिकारी ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जिले के सभी निजी स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब इन स्कूलों को केवल राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की किताबों से ही पढ़ाई करानी होगी।

जिला शिक्षाधिकारी के आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की किताबें पढ़ाने का निर्देश दिया गया है। वहीं, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए NCERT की किताबों से पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है। यह कदम स्कूलों में एकरूपता लाने और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

यूनिफॉर्म की बिक्री पर भी सख्ती-

पिछले कुछ समय से अभिभावकों की ओर से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ निजी स्कूल अपने परिसर में यूनिफॉर्म से संबंधित सामान जैसे जूते, मोजे, टाई, और बेल्ट की बिक्री कर रहे, जिला शिक्षाधिकारी ने इस पर सख्ती बरतते हुए स्कूलों में इन सामानों की बिक्री पर पूर्ण रोक लगा दी है। इस आदेश का उद्देश्य स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर थोपी जा रही अतिरिक्त लागत को रोकना है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47