Durg

CG News : नाले में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, शव पर मिले चोट के निशान हत्या या फिर कुछ और जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : जिले में एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आई है। इस बार दुर्ग शहर के पोलसाय पारा में नाले में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सफाई कर्मियों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और जांच शुरू की है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद शव को नाली में फेंका गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संजय यादव के रूप में हुई है। सोमवार की सुबह पोलसाय पारा में सफाई के दौरान कर्मियों की नजर नाले में शव पर पड़ी। देखते ही देखते बात फैली और भीड़ जमा हो गई। मौके से पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस की टीम भी पहुंची। पहले तो शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का मुआयना कराया।

शव पर मिले चोट के निशान

शुरुआती जांच में शव पर चोट के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाया गया। पुलिस ने आसपास के सीसी टीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और हत्या के कारणों व आरोपियों का पता लगाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है फिलहाल मामले की जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : स्कूल में तांत्रिक पूजा से हड़कंप, क्लासरूम के बाहर मिली तंत्र-मंत्र की सामिग्री, आगजनी भी की गयी ….

दुर्ग : स्कूल में तांत्रिक पूजा का कथित मामला सामने आया है। मामला छत्तीसगढ़ के…

1 of 13