Bilashpur

CG News : मशहूर कथावाचक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सतनामी समाज के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कथावाचक आशुतोष चैतन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कथावाचक आशुतोष चैतन्य ने सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कथावाचक आशुतोष चैतन्य की टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद से ही सतनामी समाज के लोगों में आक्रोश का माहौल था और सभी लगातार कथावाचक आशुतोष चैतन्य की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं अब पुलिस ने कथावाचक आशुतोष चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

कथावाचक आशुतोष चैतन्य ने सतनामी समाज को लेकर की थी टिप्पणी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कथावाचक आशुतोष चैतन्य ने सतनामी समाज को मूर्ख, गाय काटने वाला बताया था और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद आशुतोष चैतन्य का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। वायरल होने के बाद से ही सतनामी समाज के लोगों में आक्रोश का माहौल था और सभी लगातार कथावाचक आशुतोष चैतन्य की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

SSP रजनेश सिंह ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

वहीं अब बिलासपुर की तखतपुर थाना पुलिस ने कथावाचक आशुतोष चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया है। SSP रजनेश सिंह ने आशुतोष चैतन्य की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वहीं इस मामले में सतनामी समाज के लोगों के आक्रोश को देखते हुए कथावाचक आशुतोष चैतन्य ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime प्यार, इंकार और मौत : 3 साल की लव स्टोरी और शादी से इंकार, प्रेमी के घर में मिली मल्लिका की लाश

​बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती की संदिग्ध मौत ने पूरे…

1 of 22