Surajpur

CG News : मासूम बच्चे के होमवर्क न करने पर अमानवीय दंड की घटना प्रशासन का कड़ा एक्शन 32 स्कूलों की मान्यता रद्द, शिक्षिका बर्खास्त

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक मासूम बच्चे के साथ होमवर्क न करने पर अमानवीय दंड की घटना के बाद प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। जिले में हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल नारायणपुर की टीचर काजल साहू ने नर्सरी के बच्चे को रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका दिया था। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पालकों और जनता में भारी आक्रोश फैल गया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत जांच कर दोषी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया। उन्होंने बताया कि ऐसे कृत्य किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए 32 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी गई, क्योंकि जांच में पाया गया कि ये स्कूल तय मानकों और आवश्यक सुविधाओं के बिना संचालित हो रहे थे। संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और बच्चों के अधिकारों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अब ऐसे स्कूलों की नियमित और सख्त जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। मौके पर जांच के दौरान स्कूलों में बच्चों ने भी बताया कि शिक्षक पहले भी छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार करते थे, जैसे कुएं में लटकाना। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषी शिक्षक को बर्खास्त किया और स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी, जिससे निजी स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया।

इन निजी स्कूलों की मान्यता रद्द –

What's your reaction?

Related Posts

CG स्कूल में मनमानी वाली छुट्टी : बिना सूचना स्कूल में शिक्षकों की छुट्टी, छात्र गेट के बाहर खुद ही करने लगे पढ़ाई

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताजनक तस्वीर…

CG Breaking : प्रधान पाठक, दो शिक्षकों व दो संकुल प्राचार्यों पर बड़ी कार्रवाई, VIDEO वायरल होने पर हुआ एक्शन

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के देवीपुर स्थित अंबेडकरपारा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय…

CG Breaking : मंत्री के काफिले की गाड़ी ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूरजपुर : सूरजपुर जिले से एक गंभीर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जयनगर थाना…

CG Crime : चार बच्चों की हुई मौत टोना – टोटके के शक में पड़ोसी महिला के ऊपर किया टांगी से ताबड़तोड़ हमला – मौके पर ही मौत

बलरामपुर : अंधविश्वास के कारण हत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़…

CG Politics : भूमि पूजन कार्यक्रम बना अखाड़ा, मंच पर भिड़े भाजपा नेता मंत्री – विधायक के सामने धक्का – मुकी

सूरजपुर : जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धोंधा गांव में आयोजित कृषि…

CG : मामी के साथ हुआ प्यार, तो लिव इन रिलेशन में रहने लगे दोनों, अब बर्थडे के बहाने मामी बनी प्रेमिका कर दिया खून

सूरजपुर : जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरभंज इलाके में एक महिला की हत्या के मामले…

1 of 7