Durg

CG News : मां और मासूम बेटी की घर में मिली अधजली लाश, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग : जिले के नंदनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी 8 साल की मासूम बेटी के साथ आत्मदाह कर लिया। इस घटना में दोनों की अधजली लाशें बीएसपी टाउनशिप स्थित उनके घर से बरामद की गईं।

इस सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। बता दें कि मृतिका जागेश्वरी साहू अपने बीएसपी से रिटायर्ड पिता के घर में रहती थी। जागेश्वरी का अपने पति के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था और धमतरी जिला न्यायालय में उनका तलाक का मामला लंबित था। बताया जा रहा है कि जागेश्वरी ने घर में आग लगाकर अपनी बेटी दिव्यांशी साहू के साथ खुद को भी आग के हवाले कर दिया।

इस घटना में मां-बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नंदनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आग लगाने के पीछे की वजह क्या थी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

CG News : ‘बुलडोजर एक्शन’, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने लिया एक्शन

दुर्ग : दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत कर दुष्कर्म करने में मामले…

1 of 17