Bilashpur

CG News : घर में मिली पति – पत्नी की लाश, बिस्तर पर पड़ा था महिला का शव, फंदे पर लटका मिला पति जांच मे जुटी पुलिस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ घर में पति और पत्नी की लाश मिली है. पत्नी की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी. जबकि पति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है. दोनों की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक़, मामला जिले के सरकंडा थाना का है. सरकंडा थाना इलाके में एक घर से पति और पत्नी की लाश मिली है. जैसे ही जब लोगों ने घर के भीतर पति और पत्नी की लाश देखी तो हड़कंप मच गया. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

पत्नी का शव बिस्तर पर, फंदे से लटकी थी पति की लाश

पुलिस जब घटना घटनास्थल पर पहुंची तो वहां दोनों की लाश पड़ी हुई थी. पत्नी का शव घर में बिस्तर पर पड़ा हुआ था. जबकि पति की लाश फंदे से लटकी हुई थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. दोनों के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. माना जा रहा है हत्या के बाद सुसाइड किया गया है. पहले पति ने पत्नी की हत्या कर दी. उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालाँकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. यह हत्या है या आत्महत्या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा.

What's your reaction?

Related Posts

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Breaking : पेट्रोल-डीजल बिक्री को लेकर नया नियम, जारी हुआ नया नियम, पढ़िये आदेश अब इन्हें नहीं मिलेगा…

बिलासपुर : पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 26