Kanker

CG News : आंगनबाड़ी की लापरवाही से गई मासूम की जान, नदी के पानी में मिला शव

कांकेर : जिले में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। कांकेर थाना क्षेत्र के एमजी वार्ड में नदी में डूबने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान शिवासु बाल्मीकि के रूप में हुई है। इस घटना ने आंगनबाड़ी की लापरवाही को उजागर किया है, जहां बच्चे रोजाना की तरह गए थे। बता दें कि मासूम बच्चे आंगनबाड़ी में समय बिताने के बाद नदी की ओर चला गया, जहां यह हादसा हुआ।

आंगनबाड़ी कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बच्चों की देखरेख में कमी रही, जिसके चलते यह घटना घटी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही कांकेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : ग्राम सभा की बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जमकर पिटाई, पुलिस ने दर्ज की शिकायत जाने क्या है पूरा मामला

कांकेर : छत्तीसगढ़ के बांदे थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,…

CG Viral Video : मौत की दस्तक अहाते में सोते युवक के पास पहुंचा खूंखार भालू, 4 मिनट तक थमी रहीं सांसें, देखें पुरा वीडियो

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आपकी…

CG News : शासकीय कन्या आश्रम में शिक्षिका का अजीब कारनामा, भूत भगाने के नाम पर छात्राओं को डराने का आरोप

कांकेर : जिले के एक शासकीय कन्या आश्रम से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 of 5