Surajpur

CG News : गरियाबंद के बाद …. इस जिले मे अश्लील डांस का सामने आया वीडियो, वन विभाग के रेस्ट हाउस में चल रहा था कार्यक्रम देखें वीडियो

सूरजपुर : गरियाबंद के बाद सूरजपुर जिले में भी अश्लील डांस वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस कराया गया है। अश्लील डांस वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। यह वीडियो कुमेली वन विभाग का बताया जा रहा है जो कि कुछ दिन पुराना है।MoreSandesh. Com News इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

गरियाबंद में ओपेरा की आड़ में अश्लील नृत्य

बता दें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में ओपेरा की आड़ में अश्लील नृत्य आयोजित किए जाने का मामला सामने आया है। अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के आदेश पर मैनपुर के एसडीएम तुलसी दास मरकाम को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए

मिली जानकारी के अनुसार इस आयोजन की अनुमति दिए जाने और कार्यक्रम के संचालन में गंभीर लापरवाही सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अपर कलेक्टर के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की गई है। यह समिति पूरे प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए आयुक्त (कमिश्नर) को भेजा जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG : मामी के साथ हुआ प्यार, तो लिव इन रिलेशन में रहने लगे दोनों, अब बर्थडे के बहाने मामी बनी प्रेमिका कर दिया खून

सूरजपुर : जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरभंज इलाके में एक महिला की हत्या के मामले…

CG Crime : लव मैरिज करने वाले दामाद को ससुराल में मर्डर, त्योहार के दिन प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने कर दिया कांड

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,…

CG Crime : चार बच्चों की हुई मौत टोना – टोटके के शक में पड़ोसी महिला के ऊपर किया टांगी से ताबड़तोड़ हमला – मौके पर ही मौत

बलरामपुर : अंधविश्वास के कारण हत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़…

CG News : कलेक्टर की कार को रेत लोड ट्रक कर रहा था बार – बार ओव्हर टेक, जब कलेक्टर ने पीछा कर पकड़ा तो हुआ खुलासा

सूरजपुर : सूरजपुर कलेक्टर की कार को बार-बार ओव्हर टेक करना अवैध रेत परिवहन में…

CG – IG की बड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी लाइन अटैच, CSP पर भी एक्शन, इंस्पेक्शन के दौरान मिली गड़बड़ी पर एक्शन

सूरजपुर : सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने तीखे तेवर दिखाये हैं। निरीक्षण के…

1 of 5