Kawardha

CG: बड़ा हादसा… कार्यक्रम के दौरान बिजली का खंभा गिरा, स्कूली बच्चे की हुई मौत

कवर्धा :- क्षेत्र के ग्राम खोखनिया गुरहिपारा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। यहां एक 6 साल के स्कूली बच्चे की उस समय मौत हो गई, जब उसके ऊपर अचानक बिजली का खंभा गिर पड़ा। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मंडप के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ग्राम खोखनिया में किसी पारिवारिक आयोजन के लिए मंडप तैयार किया जा रहा था। इस दौरान बिजली के खंभे के सहारे एक खुटा खड़ा किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खंभा पहले से ही अस्थिर स्थिति में था, लेकिन इसके बावजूद उसे सहारे के रूप में इस्तेमाल किया गया।इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ने से बिजली का खंभा गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 6 वर्षीय मासूम तुषार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बच्चा खंभे के नीचे दब चुका था।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण बच्चे को नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया।लेकिन इलाज के लिए रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही मासूम तुषार ने दम तोड़ दिया। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : अप्राकृतिक संबंध और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शिक्षक का मर्डर, नाबालिग ने किया गला रेतकर हत्या

कवर्धा : कबीरधाम जिले में चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा…

CG Crime : शादीशुदा महिला ने नाबालिग लड़के को बनाया शिकार, होटल बुलाकर जो किया … पूरी करतूत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया…

CG Crime : प्रेमिका बनाती थी शादी का दवाब, प्रेमी ने हत्या कर शव को वाटरफॉल में फेंका, फिर महाराष्ट्र में पकड़ाया

कवर्धा : कबीरधाम जिले के चर्चित रानीदहरा जलप्रपात में कुछ दिन पहले मिली महिला की…

CG Crime : हत्यारे का सुराग देने वालों को मिलेगा 10000 का ईनाम, सत्यम हत्याकांड में पुलिस एक्शन में …

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए चर्चित सत्यम मानिकपुरी हत्याकांड की गुत्थी …

CG Crime : महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, आरोपी ने हंसिया से किया ताबड़तोड़ वार, ICU में भर्ती

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर घटना सामने आई…

1 of 5