रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी अंकित कुमार गर्ग को राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अंकित कुमार गर्ग वर्तमान में पुलिस मुख्यालय (PHQ), रायपुर में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। अब वे अपने मौजूदा पद के साथ-साथ FSL संचालक का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे।
एस.सी. द्विवेदी को अतिरिक्त प्रभार से किया गया मुक्त
गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (IG) एस.सी. द्विवेदी को राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।सरकार ने यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
फॉरेंसिक जांच व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला प्रदेश में अपराधों की वैज्ञानिक जांच का प्रमुख संस्थान है। यहां हत्या, साइबर अपराध, आर्थिक अपराध, विस्फोटक, डीएनए, फिंगरप्रिंट, नार्कोटिक्स और अन्य गंभीर मामलों से जुड़े वैज्ञानिक परीक्षण किए जाते हैं। ऐसे में नए अतिरिक्त प्रभार के साथ प्रयोगशाला के कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।























