Bilashpur

CG : जमीन विवाद में खुद ही थाना प्रभारी ने कर दिया सही – गलत का फैसला, SSP ने किया लाइन अटैच

बिलासपुर : बिलासपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठ खड़ा हुआ है। सरकंडा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के एक मामले में थाना प्रभारी द्वारा मनमानी और एकतरफा कार्रवाई किए जाने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने बिना किसी न्यायालयीन आदेश या सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के, विवादित जमीन पर एक पक्ष को कब्जा दिला दिया, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार, मामला दो सगे भाइयों के बीच चल रहे जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसी दौरान एक पक्ष ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन, सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने न्यायालय की अनुमति के बिना मौके पर कार्रवाई की और कथित रूप से एक पक्ष को जमीन पर कब्जा दिला दिया। इस कार्रवाई से दूसरा पक्ष नाराज हो गया और उसने पुलिस पर पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए।

पीड़ित पक्ष ने SSP से शिकायत की, जिसमें कहा गया कि थाना प्रभारी ने कानून की प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए एकतरफा कार्रवाई की है। शिकायत की जांच के बाद SSP रजनेश सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। SSP ने सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय को लाइन अटैच कर दिया और इस मामले में विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही, सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्या को सरकंडा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Breaking : पेट्रोल-डीजल बिक्री को लेकर नया नियम, जारी हुआ नया नियम, पढ़िये आदेश अब इन्हें नहीं मिलेगा…

बिलासपुर : पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 26